फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में लोगों की जांच कर दवाएं वितरित की

विज्ञापन
सररूरपुर। कस्बा ​खिवाई आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में जांच कराते मरीज। आयोजक - फोटो : credit
विज्ञापन
सरूरपुर। जेपी हेल्थकेयर की ओर से कस्बा खिवाई में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में कुल 204 मरीजों का पंजीकरण हुआ। मेरठ से पहुंचे चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, फिजिशियन डॉ. पवन और डॉ. आकांक्षा ने मरीजों की जांच की। हेल्थकेयर के संचालक डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड में सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मरीजों को ठंड से बचाव करने के साथ-साथ रोजाना धूप में बैठना लाभकारी होता है।शिविर में आसपास के कई गांवों से आए मरीजों की भीड़ रही। साथ ही लोगों को सरकार की आयुष्मान योजना और उसके लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें