मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी ने आरोप लगाए हैं कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा होमगार्ड्स के भरोसे छोड़ी हुई है। उन्होंने कहा, 'जिस वाहन ने प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास पर सुरक्षा को तोड़ा, उसमें मैं मौजूद थी। मैं जन्म से कांग्रेसी हूं और पार्टी को लेकर प्रतिबद्ध हूं। मुझे यह देखकर बहुत ही दुख हुआ कि सुरक्षा होमगार्ड्स के भरोसे छोड़ी हुई है। मैं पहली बार वहां गई थी और यह देखा।'
शारदा त्यागी ने आगे कहा, 'मैं उनके (प्रियंका गांधी वाड्रा) घर का पता नहीं जानती और मैंने इस बारे में कांग्रेस दफ्तर में फोनकर के पूछा। जब मैं वहां पहुंची तो देखा, सुरक्षाकर्मियों को यह चिंता भी नहीं थी कि कार में कौन बैठा है, तुरंत ही बैरिकेड हटा दिए गए और गेट खोल दिए गए।'
तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निवास स्थान पर सुरक्षा चूक के मामले पर केंद्रीय गृृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
अमित शाह ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गृृह मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और परिवार के लोग सुरक्षा नियंत्रण से नहीं गुजरते हैं।
अमित शाह ने सदन को बताया कि यह मामला 25 नवंबर का है। प्रियंका गांधी को सूचना मिली कि राहुल गांधी काले रंग की एसयूवी में उनसे मिलने आने वाले हैं।, लेकिन ठीक इसी समय एक दूसरी काली एसयूवी आई, जिसमें मेरठ की कांग्रेस नेता शारदा त्यागी थीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/