फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान मसूद बोले- हक की लड़ाई लड़ने वालों पर जनरल डायर की तरह गोली बरसवा रही सरकार

Tue, 24 Dec 2019 11:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कांग्रेस नेता इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएएए) के विरोध में हुए उपद्रव में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने शासन और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को शहर के बॉर्डर से वापस दिल्ली लौटाने पर मसूद बोले कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जो लोग हक की लड़ाई लड़ रहे हैं उन पर जनरल डायर की तरह गोलियां बरसवाकर आवाज बंद करवा रही है। 

विज्ञापन


मोहल्ला गुलजार-ए-इब्राहिम लिसाड़ी गेट में पहुंचे इमरान मसूद ने कहा कि लोगों को पीछे से गोली मारी जा रही है। यूपी पुलिस ने तो अपनी करतूत से अंग्रेजी राज को भी पीछे छोड़ कर दिया है। हमारे नेता राहुल और प्रियंका यहां राजनीति करने नहीं बल्कि पीड़ितों को मरहम लगाने आ रहे थे। इससे पहले वे बिजनौर भी गए थे लेकिन लोगों पर गोली चलवाने वाली प्रदेश सरकार अब पीड़ितों के आंसू भी पोंछने नहीं दे रही है। हमारा मकसद हंगामा खड़ा करना नहीं है बल्कि शांति स्थापित कराना है। लेकिन सरकार ने हमारे दोनों नेताओं को परतापुर से ही वापस कर दिया तो ये अराजकता नहीं है तो और क्या है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के बयान पर मौलाना मदनी बोले- गोलियां कम पड़ जाएंगी, सीने कम नहीं होंगे

विज्ञापन

मीडिया द्वारा पूछे गए सीएम योगी आदित्यनाथ से कोई मदद मिलने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि मदद की उम्मीद उनसे की जाती है जो मदद कर सकते हों। इस मामले में हमारी पार्टी हरसंभव मदद करेगी। वे तो सरकार से न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की कमेटी से मामले की जांच कराई जाए। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से प्रियंका गांधी की बात मोबाइल से करा दी है। प्रशासन ने प्रियंका व राहुल गांधी को दो दिन बाद का समय दिया है। वे दो- तीन दिन बाद फिर आएंगे। ये लड़ाई लंबी चलेगी। सब लोग शांति बनाए रखे। 

इस दौरान पश्चिमी यूपी प्रभारी पंकज मलिक, वीरेंद्र गुड्डू, पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, चौ. यशपाल सिंह, युगांश राणा, रोहित गुर्जर, पं. नवनीत नागर, अखिल कौशिक, सतीश शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, हरिकिशन आंबेडकर, हेमचंद ठेकेदार, ठाकुर तेजबीर आदि मौजूद रहे।

दोनों नेताओं को रोकने पर जताया रोष
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को शहर में घुसने से रोकने पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र का गला घोटकर हिटलरशाही दिखा रही है। जनता सरकार की तानाशाही देख रही है। ये सरकार गरीब और मजलूम विरोधी है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों से मिले 
इमरान मसूद व पंकज मलिक ने उपद्रव में मारे गए मोहसिन व आसिफ के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद दिलाने का वादा किया। 

...मैं जल्द आऊंगी
मोहसिन और आसिफ के परिजनों को फोन पर सांत्वना देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हें पुलिस ने आपके पास आने से रोक दिया है। लेकिन वे जल्द ही उनके पास पहुंचेगी। वे हर उस परिवार के साथ खड़ी हैं जिनके साथ अन्याय हुआ है। 

ट्यूबवेल तिराहे पर दिया धरना 
प्रियंका व राहुल गांधी का काफिला परतापुर में ही रोके जाने की सूचना पर भड़के कांग्रेसी भूमिया पुल स्थित ट्यूबवेल तिराहे पर ही धरना देकर बैठ गए। नेताओं ने कहा कि ये सरकार की तानाशाही है। उनके नेताओं को पीड़ितों के यहां आने से रोका जा रहा है, जो सरासर अन्याय है। ये तानाशाही नहीं चलेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें