इस दौरान एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी अनित कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से वापस लौटने को कहा, लेकिन प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेसियों ने वापस लौटने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पुलिस ने धारा 144 और 188 के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया और प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व मंत्रियों, प्रभारी और जिलाध्यक्ष समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।
जिलाध्यक्ष ने बताया अधिकारियों ने डीएम से बात कराई, इसके बाद डौला जाने का कार्यक्रम स्थगित किया। एएसपी अनित कुमार ने कहा जनपद में धारा 144 लगी है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेसियों ने इसका उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया। एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
जिलेभर में पुलिस ने कराई चेकिंग
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के डौला जाने के एलान के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिले में जगह-जगह पुलिस तैनात रही और चेकिंग अभियान चलाया।
डौला में तनाव, तैनात रही पुलिस
डौला गांव में पुलिस बल तैनात रहा। झगड़े को लेकर वर्तमान में भी तनाव बना हुआ है। सिंघावली अहीर थाने की पुलिस गांव में तैनात की गई है।