फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: धमकी प्रकरण के बाद जिला पंचायत पहुंचे विधायक योगेश धामा, सुरक्षा बढ़ाई

Mon, 27 Jul 2020 10:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विधायक योगेश धामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। धमकी प्रकरण के बाद पहली बार पहुंचे विधायक यहां समर्थकों से घिर रहे। प्रशासन ने एक सिपाही सुरक्षा में बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

सोमवार को विधायक दोपहर बाद जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे।

इस बीच उनके समर्थक प्रकरण की जानकारी लेने पहुंच गए। विधायक की सुरक्षा में एक सिपाही बढ़ाया गया है। उनके साथ चार पुलिसकर्मी नजर आए। सुरक्षा के घेरे में विधायक जिला पंचायत पहुंचे और इसके बाद वापस लौट गए। 

मिलनी चाहिए वाई श्रेणी की सुरक्षा
भाजपा नेताओं और विधायक के समर्थकों ने मांग रखी कि योगेश धामा को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्हें खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: यूपी: तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने भाजपा विधायक योगेश धामा को दी धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह दी जा रही धमकी
विधायक योगेश धामा ने बताया कि कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे जिले में घूम-घूमकर कह रहे हैं कि विधायक को देख लेंगे। इसका इनपुट उन्हें मिल रहा है।

पुलिस को जानकारी दी जा रही है। बदरखा में करोड़ों रुपये का अवैध खनन किया गया, जिसकी शिकायत सीएम येगी आदित्यनाथ से की गई थी। यही वजह है कि उन्हें धमकी दी गई है।

पूर्वांचल जैसा बन गया जिले का माहौल
विधायक ने कहा कि जिले का माहौल पूर्वांचल जैसा बन गया है। अवैध खनन और रेलवे के ठेकों को लेकर जिस तरह पूर्वांचल का माहौल है। अराजकता हावी रहती आई है, इसी तरह अब बागपत का हाल हो गया है।

युवाओं को अपराध की ओर धकेलने का काम किया जा रहा है। जिले की एक पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है। किसी न किसी को आवाज उठानी होगी, इसी वजह से वह इसके विरोध में आगे आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें