फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक स्नातक परिषद चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेंबर ऑफ कॉमर्स में जुटे कांग्रेेसी, बनाई रणनीति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शिक्षक स्नातक परिषद चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। वोट बनवाने से लेकर प्रत्याशी उतारने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को रोडवेज के सामने चेंबर ऑफ कॉमर्स में कार्यकर्ताओं ने बैठक की।
विज्ञापन

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोआर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार राय, विधि विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर आसिफ रिजवी रिंकू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. आजाद बेग, पूर्व विधायक गजराज सिंह और मेरठ जिला कोऑर्डिनेटर विशाल वशिष्ठ ने कहा कि नवंबर माह से स्नातक व शिक्षक चुनाव की वोट बननी शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन के भीतर मेरठ-सहारनपुर मंडल का संयोजक नियुक्त कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि पूरी निष्ठा से विधान परिषद के चुनाव लड़ना है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, शामली जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष जिया उर रहमान, हापुड़ जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें