फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में हुआ छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शोभित विवि में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार डबास ने कंपनी के सीनियर एचआर मैनेजर नकुल कुमार, काजल सिंह का स्वागत किया। चयन प्रक्रिया में बीटेक, बीसीए, एमसीए व एमबीए के विद्यार्थियाें ने प्रतिभाग किया। चयनित छात्रों को फुल स्टैक डेवलपर, फ्रंट एंड डेवलपर, जावा डेवलपर, पाइथन डेवलपर, एचआर एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्त किया गया। चयनित छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। इस दौरान कुल सचिव डॉ. गणेश भारद्वाज, डॉ. नवीन, प्रो. डॉ. निधि त्यागी, प्रो. विजय माहेश्वरी, डॉ. राजीव कुमार, रूपाली, डॉ. नितिन, हर्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें