फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीनी विवाद को लेकर संघर्ष, झोपड़ियों में लगाई आग फिर चले लाठी-डंडे, दर्जनों घायल

Thu, 10 May 2018 02:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
झोपड़ी में लगाई गई आग व हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में सोनीपत के गांव धारा नगर की जमीन के विवाद में यमुना खादर में ग्रामीण आमने-सामने आ गए। कोर्ट के फैसले के बाद जमीन पर काबिज होने पहुंचे ग्रामीणों को मनौली गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी। इस दौरान लाठी डंडे चले, इसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने सोनीपत के कुंडली थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बागपत की सीमा से सटा धारा नगर  गांव वर्ष 1974 में यमुना नदी में आई बाढ़ में तबाह हो गया था। यहां के करीब 50 परिवार बागपत के काठा गांव में आकर रहने लगे और कुछ परिवार सोनीपत के मनौली और टोक्की में रह रहे हैं। गांव की जमीन पर मालिकाना हक को लेकर मनौली और धारा नगर गांव के ग्रामीणों के बीच कोर्ट में प्रकरण लंबित है। कुछ दिन पहले कोर्ट ने धारा नगर गांव के लोगों के पक्ष में फैसला दिया। बृहस्पतिवार को काठा गांव से अपनी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 30 से अधिक महिला पुरुषों को मनौली गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। खादर में लाठी डंडे चले और किसानों का आरोप है कि फायरिंग भी की गई। इसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जमीन पर कब्जे के लिए बनाई जा रही झोपड़ियों में आग लगा दी। इससे खादर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

खादर में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
काठा से भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। मामला सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का होने के कारण कुंडली पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया है। काठा में रह रहे रामबीर ने बताया कि उनके ऊपर हमला किया गया। इसमें रामबीर सिंह, कालू, बाबू, कृष्णपाल, बलदेव, रामपाल घायल हुए हैं। 

अग्रवाल मंडी टटीरी में उस्तरे से युवक पर हमला किया
अग्रवाल मंडी टटीरी में शराब के ठेके के पास उधार के रुपये न देने पर चार-पांच लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। युवक पर उस्तरे से वार किए। इस हमले से युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक हमलावर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। दीपक पुत्र अशोक बुधवार की शाम चार बजे टटीरी में पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब के ठेके पर शराब पी रहा था। इसी दौरान बाघू गांव निवासी प्रदीप भी वहां पहुंच गया। दीपक ने प्रदीप से मंगलवार को 300 रुपये उधार लिए थे। प्रदीप ने दीपक से उधार के रुपये लौटाने को कहा। दीपक उधार के रुपये लौटाने लगा, लेकिन प्रदीप ने 500 रुपये देने को कहा। दीपक ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर प्रदीप और उसके तीन-चार साथियों ने दीपक ने हमला बोल दिया। उस्तरे से उसके शरीर पर कई जगह वार किए। पुलिस ने हमलावर प्रदीप को पकड़ लिया। जबकि उसके साथ भाग गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें