दो पक्षों में संघर्ष, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव जमीरूद्दीन हथाई में दो पक्षों के बीच विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर रंजिश के चलते हुए विवाद में जमकर पत्थर हुआ और लाठी-डंडे चले। इस विवाद में 12 लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
गांव जमीरूद्दीन हथाई में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान गांव के वर्तमान प्रधान नाहिदा के पति फुरकान अहमद उर्फ बब्बू व इमरान अहमद के बीच वोट डालने व समर्थन करने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय ग्रामवासियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इमरान पक्ष के रिजवान, जमीलूद्दीन समेत कई लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान प्रधान के पति बब्बू पक्ष के भूरे खां व वसीम का मस्जिद के सामने इमरान पक्ष के लोगों से आमना-सामना हो गया। दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आ गए। दोनों पक्षों के जमकर पत्थरबाजी व लाठी-डंडे चले। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। वहां से गुजर रहे नाजियों ने मस्जिद में घुस गए। कई लोगों के घरों में पत्थरबाजी भी हुई।