फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने 'टीसी' की करतूत को किया कैमरे में कैद, बेगमपुरा एक्सप्रेस से फेंका, हालत गंभीर

Fri, 07 Sep 2018 09:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल फौजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में चलती ट्रेन से एक फौजी को टीसी ने सामान सहित ट्रेन से नीचे धकेल दिया। घायल अवस्था में मिले फौजी को जीआरपी और आरपीएफ ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजन घायल फौजी को उपचार के लिए मेरठ मिलिट्री अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के बेरिया दौलत बाजपुर निवासी 35 वर्षीय सर्वजीत सिंह बंगाल इंजीनियरिंग जम्मू में सिपाही हैं। सर्वजीत सिंह वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सवार हुए थे। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से पहले गेट संख्या 482 के निकट सर्वजीत शुक्रवार रात 1:30 बजे घायल अवस्था में मिला। सादी वर्दी में सिख युवक के कराहने की आवाज सुनकर गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल मिले फौजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रेलवे पुलिस ने फौजी के परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल फौजी को मिलिट्री अस्पताल मेरठ उपचार के लिए ले गए। 

जीआरपी नजीबाबाद ने घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी के फासले पर सिपाही का एक बैग बरामद किया है। जीआरपी के एसआई अशोक पाल ने बताया कि घायल और उसके परिजनों से उन्हें उसके फौजी होने व किसी के द्वारा ट्रेन से फेंके जाने की जानकारी नहीं थी। तत्काल परिजनों को सूचना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया फौजी को चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप 
घायल फौजी के भाई राजेंद्र सिंह संधू का आरोप है कि ट्रेन में सवार होने के बाद आरक्षण करने को लेकर हुए विवाद के बाद टीसी ने उसके भाई सर्वजीत सिंह का पहले ट्रेन से सामान फेंका फिर उसे ट्रेन से धकेल कर गेट बंद कर लिया। राजेंद्र सिंह संधू का आरोप है कि उसके भाई से सीट आरक्षण करने के लिए टीसी ने जबरन 500 रुपये वसूल किए। मोबाइल पर फोटो खींचने के बाद टीसी ने उसे सामान सहित ट्रेन से नीचे धकेल दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें