हिंदू संगठन का हंगामा
विहिप नेता नागेंद्र तोमर और समाजसेवी सचिन सिरोही बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। घायल चाचा-भतीजे का हाल जाना। अस्पताल में भर्ती कुलदीप सैनी का कहना है कि वह हिंदू वाहिनी का सक्रिय कार्यकर्ता है। मुख्यमंत्री से वह 15 साल से जुड़े है। हिंदू युवा वाहिनी से जुड़ा होने के चलते उस पर हमला हुआ है। उनको लगातार धमकी मिल रही थी, जिसकी वह इंचौली पुलिस से पहले भी शिकायत कर चुके थे।
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
अस्पताल में भर्ती कुलदीप और उनके भतीजे पवन के बयान दर्ज किए गए हैं। पीएफआई पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद होना बताया है, जबकि पुलिस की जांच में बाइक से चाबी निकालने की बात सामने आई थी। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच करने में जुटी है।
- केशव कुमार, एसपी देहात