फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की घटना को लेकर दुर्वेशपुर में संघर्ष, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ की घटना को लेकर दुर्वेशपुर में संघर्ष, चार लोग घायल
विज्ञापन

सरधना। दुर्वेशपुर में शुक्रवार रात में छेड़छाड़ की घटना को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपाचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी वासिद पुत्र रहीसूद्दीन व फारूख पुत्र रहीमूद्दीन एक ही खानदान से हैं। छेड़छाड़ की घटना को लेकर वासिद व फारूख के बीच शुक्रवार की रात में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गये। संघर्ष में एक पक्ष से वासिद पुत्र रहीसूददीन व दानिश पुत्र जमील घायल हो गये। दूसरे पक्ष से फारूख पुत्र रहीमूद्दीन व फहीमूद्दीन पुत्र रहीमूद्दीन घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें