फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को निर्वस्त्र कर बनाई वीडियो, दो पक्षों में जमकर संघर्ष, महिलाओं सहित आठ लोग घायल

Mon, 09 Sep 2019 10:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
संघर्ष में घायल हुए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के परासौली गांव में किशोर को निर्वस्त्र करके उसकी पिटाई करने व वीडियो बनाने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में महिलाओं व ग्रामीणों को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में रविवार को चार युवकों ने अपने ही बिरादरी के एक किशोर को निर्वस्त्र कर दिया। आरोप है कि चारों युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसकी वीडियो बनाई। इसी बात को लेकर शाम के समय दोनों पक्ष समयदीन व बाबू के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान ग्रामीणों के समझाने पर विवाद खत्म हो गया था। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में पंचायत के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन


वहीं सोमवार को इसी मामले को लेकर समयदीन व बाबू पक्ष के बीच फिर कहासुनी के बाद गालीगलौज और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच आपस में जमकर पथराव व लाठी डंडे चले। पथराव व लाठी डंडों से बाबू पक्ष की खालिदा पत्नी बाबू, आसिफ पुत्र बाबू, इस्तकार पुत्र शौकत व साकिर पुत्र शौकीन घायल हो गए। इस घटना में समयदीन पक्ष की कुलसुम पत्नी यासिन, कलीम पुत्र इमरान, गय्यूर पुत्र यासीन व शबनूर पत्नी सब्बीर घायल हो गई। 
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें