फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिस से की मारपीट, तीन पुलिसकर्मी चोटिल

Mon, 09 Sep 2019 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने रविवार देर रात मेला परिसर में पुलिस से मारपीट कर दी। जिसमें तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी ने लौटाए पदक, अन्न त्यागकर धरने पर बैठे

कुतुबशेर थानाक्षेत्र में म्हाड़ी मेले में झूले के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों की पुलिस से कहासुनी हो गई। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद शराबी युवकों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर डाली। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए। वहीं मारपीट कर शराबी युवक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कुतुबशेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी तलाश की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें