फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मकान बंटवारे के विवाद में जमकर मारपीट, महिला सहित कई लोग घायल

Tue, 09 Apr 2019 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में पैतृक मकान के बंटवारे के विवाद में दो भाइयों के परिवार में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हुए। घटना के बाद एक पक्ष की महिलाएं थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी। कुछ देर बाद दूसरा पक्ष थाने पहुंचा तो पहले पक्ष की महिलाओं ने उनके साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को हड़काते हुए अलग किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर ही है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक निवासी अक्षय तायल का अपने छोटे भाई रवि के साथ काफी समय पूर्व हुए मकान बंटवारे के बाद से जीने को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में कोर्ट में वाद भी विचाराधीन है। अक्षय तायल मंगलवार दोपहर परिवार की महिलाओं के साथ थाने पहुंचा और भाई रवि तायल के खिलाफ तहरीर देकर घर पर आकर हमले का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि दूसरे पक्ष से रवि तायल भी तहरीर देने थाने जा पहुंचा, जिन्हें देख अक्षय के परिवार की महिलाओं ने उन पर हमले का प्रयास करते हुए हाथापाई शुरू कर दी, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। यह देख पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को हड़काते हुए अलग किया। एसआई नेत्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें