फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार सेवक के निधन पर शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला कपसाड़ियान में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांतीय प्रमुख एवं राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व कारसेवक कंवल सिंह सैनी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शोक सभा में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि कंवल सिंह सैनी ने अत्यंत अनुशासित, मर्यादित और आदर्श जीवन जिया। सामाजिक जीवन में भी वे सादगी, संस्कार और उच्च मानवीय मूल्यों के जीवंत प्रतीक थे। आर्य समाज के वैदिक प्रवक्ता मुरारीलाल आर्य ने कहा कि कंवल सिंह सैनी ने निष्ठावान राष्ट्रभक्त और वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में अपना संपूर्ण जीवन समाज और देश की सेवा में समर्पित कर दिया। भोपाल आर्य ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आर्य पद्धति अपनाने का आह्वान किया।
उनकी शोक सभा में आरएसएस कार्यकर्ता, आरएसएस खंड मेरठ सह संचालक यशपाल बिशनोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, जिला सह-संघचालक सुशील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश बिशनोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल फौजी, पृथ्वी सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रताप बैंसला, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुज भाटी, अनुज सैनी, व्यापारी नेता अजय शर्मा, कृष्णपाल सैनी, डॉ. प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें