मेरठ। जैन मंदिर में हुआ शुद्धिकरण संस्कार मेरठ। सदर ढोलकी मोहल्ला स्थित भगवान ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय मंगल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन भगवान की वेदियों पर स्थापित किए जाने वाले रजत सिंहासनों की अष्ट कुमारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शुद्धि की। मध्यप्रदेश से आए पंडित ऋषभ भैया के सान्निध्य में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, देव शास्त्र, गुरु पूजा और भगवान आदिनाथ की विशेष पूजा की गई। इसके बाद शुद्धिकरण संस्कार कराया गया। जैन धर्म में भगवान की प्रतिमाओं को विराजमान करने से पूर्व वेदी एवं सिंहासन की शुद्धि को अत्यंत पवित्र और मंगलकारी अनुष्ठान माना जाता है। कार्यक्रम में विनेश जैन, अनुपम, अमित, विभोर, राजीव, सोनिया, रितु, मीनू रहीं। ब्यूरो