फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाहरवीर गोगा माढ़ी पर दो दिवसीय मेले का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। क्षेत्र के गांव अटौला में जाहरवीर गोगा माढ़ी पर आयोजित दो दिवसीय मेले का सोमवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा मंदिर में दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मेला समिति सदस्य पंकज प्रधान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल-खिलौने, बड़े झूले, मीना बाजार, पकवानों एवं मिठाइयों की दुकानें लगाई गई थी। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जमकर खरीदारी व मनोरंजन किया। इस दौरान व्यवस्था बनाने में नितिन, सुनील, अशोक प्रधान, मुनेंद्र, श्रीपाल, अखिलेश, आयुष चौधरी, विकास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें