फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : 37 शिकायतों में से पांच का निस्तारण

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त से शिकायत करते अधिवक्ता। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना तहसील में एडीएम वित्त ने सुनीं लोगों की शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व पुलिस अधीक्षक देहात ने तहसील अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर पांच का ही निस्तारण हो सका।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय वर्धन तोमर व पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया आदि के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। मुकेश रानी मवाना ने बिजली का केबल व मीटर बदलने, शकुंतला देवी गगसोना ने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, जेके गौतम इंदिरा कॉलोनी हस्तिनापुर ने घरेलू बिजली का बिल विभाग द्वारा ज्यादा भेजने, दुष्यंत अटोरा ने दूसरा नया मीटर लगवाने व बिल ठीक कराने, राहुल कुमार खाता ने भूमि कब्जा मुक्त कराने, उदयवीर अकबरपुर ने नाम खतौनी में दर्ज कराने, रवि दत्त शर्मा ताजपुर ने गिरी हुई ईख की फसल का मुआवजा विपक्षी से दिलाने, राकेश देवी पुट्ठी ने खतौनी में नाम सही कराने समेत विभिन्न समस्याएं आई। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

-
फरियादियों की सुनीं गई समस्याएं, 36 में से 4 का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुदामा वर्मा की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने भी विभिन्न विभागों से जुड़ी 36 शिकायतों को सुनते हुए चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि केवल कागजी निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस दौरान तहसीलदार अनुजा अत्री, नायब तहसीलदार राहुल सिंह व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त से शिकायत करते अधिवक्ता। (मवाना)

संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त से शिकायत करते अधिवक्ता। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें