फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समय पर पूरा करें पुनरीक्षण अभियान

Sat, 31 Jan 2026 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में बूथ का निरीक्षण करते एडीएम ई सत्य प्रकाश स्रोत संवाद
विज्ञापन
एडीएम ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण
विज्ञापन


हस्तिनापुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कस्बे में बनाए गए विभिन्न पोलिंग बूथों का एडीएम ई सत्य प्रकाश ने निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथों पर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

एडीएम ने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और संशोधन कार्य की स्थिति के बारे में पूछताछ की। एडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी कार्य पारदर्शिता और समय से पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें