फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी शिव कुमार के साथ मारपीट पर उसकी पत्नी पर फायरिंग के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


गांव खेड़ा निवासी शिव कुमार पुत्र मदन सिंह ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि गांव निवासी आरोपी उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। बताया कि बीते 13 मई को वह अपने घर पर था। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली गलौज की व उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी संगीता पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। जिसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बची। थाने में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें