फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां की ग्राम प्रधान शबनम खान ने हर्रा निवासी आरोपी पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

प्रधान शबनम ने शिकायत पत्र में बताया कि उसके गांव में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कस्बा हर्रा निवासी भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर फसल की बुआई कर दी है। इससे पहले भी उन्होंने शिकायत की थी तो तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कर डोलबंदी करा दी थी। आरोप है कि आरोपी ने डोलबंदी को तोड़कर भूमि की जुताई कर गन्ने की फसल की बुआई कर दी। उसने ग्रामीणों के साथ विरोध किया तो आरोपी ने प्रधान पति को जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
मंगलवार को ग्राम प्रधान ने तहसील पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। प्रधान ने मांग की है कि राजस्व विभाग व पुलिस को मौके पर भेजकर पैमाइश कराकर कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि संबंधित नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें