फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति को झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयास की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी रजिया ने एसएसपी को दिए पत्र में मोहल्ले के कुछ लोगों पर उसके पति को झूठे आरोप में फंसाने व पुलिस पर परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रजिया ने एसएसपी को सौंपे पत्र में बताया कि मोहल्ले की एक युवती मोहल्ले के युवक के साथ चली गई है। दोनों बालिग हैं। मोहल्ले के कुछ लोग उसके पति शाहनवाज से रंजिश रखते हैं। शाहनवाज कुरैशियान मस्जिद का जिम्मेदार भी है। उक्त लोग युवती के मामले में शाहनवाज का नाम लिखवाना चाहते हैं। पुलिस पर भी परिवार का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस बार-बार दबिश देकर परेशान कर रही है। देवर का भी पुलिस ने चालान कर दिया है। उत्पीड़न के चलते पति फरार है। इस कारण परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है। पत्र में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व परिवार की उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें