मवाना। पुलिस ने आठ दिन पूर्व मोहल्ला मुन्नालाल इकराम नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर शाकिर को चोरी किए गए जेवरात आदि के साथ गिरफ्तार किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 30 मार्च को मोहल्ला मुन्नालाल इकराम नगर निवासी रजी खान ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मकान में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिवार ईद के बाद बेटों के साथ दिल्ली चला गया था। 30 मार्च को परिवार लौटा तो पाया कि घर का सामान बिखरा था और घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। सीसीटीवी की जांच में मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शाकिर का नाम सामने आया। जो मवाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसे बुधवार को मोहल्ला मुन्नालाल में कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किए गए जेवरात आदि बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाने में 10 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।