फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मखदूमपुर कॉलोनी में अवैध निर्माण की शिकायत आयुक्त से की

विज्ञापन
मखदुमपुर कॉलोनी में प्रतिबंध के बाद भी चल रहा अवैध निर्माण स्रोत स्थानीय लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सरकारी भूमि पर प्रतिबंधित निर्माण कार्य शुरू होने की शिकायत आयुक्त से की गई है। इसमें कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा जारी नोटिस एवं जांच रिपोर्ट की अवहेलना करते हुए कॉलोनी में फिर से अवैध निर्माण चल रहा है। स्थानीय अधिकारी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हैं। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर मंदिर समिति को सुरक्षा दी जाए।
मखदूमपुर कॉलोनी निवासी सुशील कुमार, जगबीर सिंह, कमल सिंह, बोबिंदर, रामनिवास आदि ने मंगलवार को कॉलोनी की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे और अवैध निर्माण की शिकायत आयुक्त से की है। शिकायत में कॉलोनी के लोगों ने कहा कि यहां मौजूद भूमि खसरा संख्या 330, 331 पर प्राचीन मंदिर है। यह पूर्व में राजकीय, सरकारी भूमि या धार्मिक -सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित भूमि रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को हुए विवाद व उसके बाद जारी जांच-आख्या, प्रशासनिक अफसर द्वारा जारी नोटिस के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि उक्त भूमि विवादित और सार्वजनिक सरकारी भूमि है। इस पर किसी को निर्माण करने की अनुमति नहीं दी गई है। वर्तमान में तीव्र गति से अवैध निर्माण जारी है।

मखदुमपुर कॉलोनी में प्रतिबंध के बाद भी चल रहा अवैध निर्माण स्रोत स्थानीय लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें