फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: तीन आईपीएस अधिकारियों सहित नौ के खिलाफ परिवाद दायर

Wed, 05 Aug 2020 10:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • सीजेएम ने 18 अगस्त को पक्ष रखने के दिए आदेश 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सीजेएम कोर्ट में शामली के दो पूर्व एसपी सहित तीन आईपीएस अधिकारियों और वर्तमान एलआईयू प्रभारी समेत नौ लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। अदालत ने नोटिस जारी कर सभी को 18 अगस्त को पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय के शिकायती पत्र पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। आशुतोष पांडेय का आरोप है कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर हिस्ट्रीशीट खोली गई। प्रार्थी के द्वारा एक रंगदारी का मुकदमा वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था।

इसका क्रॉस केस बनाने के लिए तत्कालीन एसपी अजय पांडेय ने पूर्व एसपी गोंडा नवनीत राणा के कहने पर उसके खिलाफ  कांधला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। तत्कालीन एसपी अजय पांडेय ने प्रार्थी के विरुद्ध एनकाउंटर करने के इरादे से उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एलआईयू इकाई शामली के प्रभारी सुनील त्यागी के कहने पर उसे गोहत्या तथा हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध का अपराधी घोषित कर दिया गया।  उसके परिवार पर झूठे मुकदमे दर्ज कर बदनाम करने की कोशिश की गई।

आरोप है कि पूर्व पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने भी एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए 2013 में उसे थाना कांधला का हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। यह सब पूर्व मंत्री के दबाव में किया गया था।

इस मामले में कोर्ट में जिले के 2019 में तैनात रहे पूर्व एसपी अजय कुमार पांडेय, 2013 में तैनात रहे जिले के पूर्व एसपी अब्दुल हमीद, गोंडा के पूर्व एसपी नवनीत राणा, वर्तमान में जिले में तैनात एलआईयू प्रभारी सुनील त्यागी और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया तथा नोटिस जारी कर 18 अगस्त को पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें