गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
एक किशोरी के साथ दो दिन पूर्व मारपीट व छेड़छाड़ करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दर्जनों महिलाओं ने थाने में हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस मामले में साठगांठ कर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। महिलाओं ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की परचून की दुकान है।
दो दिन पूर्व दुकान पर उसकी नाबालिग बेटी बैठी थी। इस बीच गांव के दो युवक सामान लेने आए। युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी के ईंट मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने मामले की दो दिन पूर्व तहरीर दी थी। प्रकरण में सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर करन व अक्षय पुत्र राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा
ऊंचा सिद्दीकनगर में सोमवार शाम कुछ युवक एक दुकान पर बैठे थे। इसी बीच एक युवती वहां से गुजरी। युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर मौजूद रियासत पुत्र लियाकत ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया। इस पर युवकों ने मिलकर रियासत की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक रियासत को कहीं ले जाने लगे। शोर मचाने पर पिल्लोखड़ी पुल के पास फेंककर चले गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/