फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बक्सर में मारपीट के बाद साम्प्रदायिक तनाव, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Sat, 23 Aug 2025 02:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में पिकअप वाहन चलाने को लेकर विवाद बढ़कर साम्प्रदायिक तनाव में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। वीडियो वायरल होने पर SSP विपिन ताड़ा ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
मेरठ के बक्सर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के लू-बक्सर गांव में शुक्रवार को मामूली विवाद साम्प्रदायिक तनाव का कारण बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सारिक अपनी महिंद्रा पिकअप तेज गति से चला रहा था, जिसका बेगराज ने विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा: पार्षदों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, आयुक्त अधिकारियों संग सदन से गए बाहर

मेरठ के बक्सर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मारपीट के दौरान धारदार हथियार भी चले, जिसमें एक पक्ष से ललिन, सौरभ, आदेश और गौरव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से फारूख, इकराम और अनस को चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

मेरठ के बक्सर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे गांव में तनाव और बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एसएसपी विपिन ताड़ा भारी पुलिस बल के साथ बक्सर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से बातचीत की और गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें