फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉमन इलेवन ने व्यापारी क्लब को हराकर फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
- उज्ज्वल यादव के 66 रन और दो विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मिली जीत, मीडिया इलेवन से होगा खिताबी मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में कॉमन इलेवन ने व्यापारी क्लब को 40 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मुकाबले में कॉमन इलेवन का सामना मीडिया इलेवन से होगा।
विज्ञापन

आयोजक हाजी जावेद ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल में कॉमन इलेवन ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से उज्ज्वल यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए, जबकि शाहिब ने 25 रन का योगदान दिया। व्यापारी क्लब की ओर से फरमान अली ने दो विकेट लिए। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापारी क्लब की टीम कॉमन इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम 18.3 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। व्यापारी क्लब की ओर से गौरव ने 25, आमिर सोहेल ने 19 और आमिर खान ने 18 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। कॉमन इलेवन की ओर से बट्टर कुरैशी, मोहम्मद रजा, हर्ष तोमर और उज्ज्वल यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान देने वाले उज्ज्वल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के साथ कॉमन इलेवन ने खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें