फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचवटी ने भास्कर एकेडमी कैराना को 41 रन से हराया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर स्थित टूर्नामेंट में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम मैच जीतने के बाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के अहलावत क्रिकेट ग्राउंड अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

नव्या बनी प्लेयर ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। मुजफ्फरनगर के अहलावत क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ ने भास्कर क्रिकेट अकादमी कैराना को 41 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से लक्षित राणा ने 43, नव्या ने 33, शिवम ने 33, आरव उज्ज्वल ने 26 और लविश सैनी ने 24 रन का योगदान दिया। भास्कर अकादमी की ओर से सादिक, अयान और सईद ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भास्कर क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। टीम की ओर से नवाजिश ने 43 और प्रिंस ने 40 रन बनाए। पंचवटी अकादमी की ओर से नक्श शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि नव्या ने दो विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नव्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें