फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में एक युवती ने सगाई से एक दिन पहले शनिवार को घर में फांसी लगा ली। बताया कि युवती रिश्ते से नाखुश थी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी एक युवती की रविवार को सगाई होनी थी। बताया कि युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी और विरोध जता रही थी। उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई। कुछ देर बाद लौटी तो देखा कि पुत्री फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसे देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। वहीं, सगाई की तैयारी में जुटे परिजनों में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। एसओ सतीश कुमार पुलिस बल लेकर पहुंचे और युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे। इसे लेकर मौके पर मौजूद कस्बे के गण्यमान्य लोगों एवं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसे लेकर काफी देर तक पुलिस एवं गण्यमान्य लोगों के बीच चली बातचीत के बाद परिजनों ने कार्रवाई नहीं कराने को लेकर पुलिस को लिखकर दिया। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि युवती के परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें