फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
हस्तिनापुर ​में निर्माणाधीन गऊशाला का निरीक्षण करते कमिश्नर, डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
कमिश्नर ने हस्तिनापुर गोशाला का निरीक्षण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। कमिश्नर एवं डीएम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को हस्तिनापुर स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पशुओं के लिए हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही गायों को गर्मी से बचाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त अनीता मेश्राम व डीएम अनिल ढींगरा ने राजकीय कृषि प्रक्षेत्र हस्तिनापुर में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्यदायी संस्था अधिकारियों को गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं जल्द से जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए। राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के समीप मालीपुर को जाने वाले मार्ग पर जंगल में बनी गोशाला में करीब 450 गायों का पालन किया जा रहा है। डीएम ने गायों के लिए चारे की समुचित व्यवस्था कराए जाने की हिदायत दी। गोशाला की देखरेख करने वाले बीडीओ हस्तिनापुर शैलेंद्र कुमार से कहा कि पशु चिकित्सक भी मुस्तैद रहे। इस दौरान उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, बीडीओ शैलेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं की सलामती के लिए हवन
राजकीय कृषि प्रक्षेत्र स्थित मालीपुर के समीप गोशाला में गांव और पशुओं की सलामती के लिए कर्मचारियों ने शांति हवन यज्ञ किया। जिसमें सभी कर्मचारियों ने हवन में बैठकर आहुति दी। वहीं, बीमारी और महामारी से बचने की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें