फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी चौराहे पर युवक ने की फांसी लगाने की कोशिश

Fri, 24 Mar 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नरी चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को पेड़ पर लटका देखकर वहां से गुजरते लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बीच अमर उजाला के एक फोटोग्राफर ने युवक को बचाया और पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मोहनपुरी निवासी बृजेश गुप्ता पांच साल पहले शेयर ब्रोकर था। जिसमें उसको लाखों रुपये का घाटा हो गया था। बृजेश दोपहर करीब एक बजे कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचा और पार्क में एक पेड़ पर फांसी लगाने लगा। युवक को फोटोग्राफर ने किसी तरह उसे बचाया। युवक ने एक महिला दरोगा पर दस हजार रुपये लेने और डीएम पर आधार कार्ड न बनाने का आरोप लगाया। इस घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बृजेश के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने बताया कि बृजेश का मानसिक संतुलन कुछ दिनों से ठीक नहीं है। दो साल पहले भी उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसकी पत्नी और दो बच्चे है। पुलिस ने बृजेश को उसके परिजनों को सुपुर्द किया।

गले में कढ़ाई लटकाकर घूमता है
परिजनों ने बताया बृजेश गले में कढ़ाई लटकाकर रखता है। बृहस्पतिवार को भी उसके गले में कढ़ाई थी। बृजेश से पुलिस ने कढ़ाई गले से निकालने की बात कही तो वह बोला कि कोई उसके सीने में गोली मार देगा। पुलिस ने बृजेश को काफी समझाया, तब जाकर उसने गले से कढ़ाई निकाली।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन में हड़कंप
कमिश्नरी चौराहे पर पेड़ पर आत्महत्या के प्रयास की जानकारी लगते पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें