दायर की गई थी अवमानना याचिका :
भूउपयोग के विरुद्ध निर्मित काॅम्प्लेक्स को खाली कराकर ध्वस्त करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया था। इसके चलते अवमानना याचिका दािखल की गई। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि नौचंदी थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमे में आवास विकास परिषद के 45 अफसर नामजद किए हैं। इनमें कुछ सेवानिवृत हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: होली गई दीपावली आई: ट्रायल जारी लेकिन शताब्दीनगर तक नहीं चली नमो भारत! NCRTC के दावों पर भड़के लोग
इन व्यापारियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
वीर सिंह निवासी काजीपुर, राजेंद्र कुमार बड़जात्या निवासी होरामनगर बृह्मपुरी, राजीव गुप्ता निवासी शास्त्रीनगर के ब्लॉक, सुषमा शर्मा निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-8, संगीता वाधवा निवासी सोमदत्त विहार, चंद्र प्रकाश गोयल निवासी एफ-ब्लॉक शास्त्रीनगर, निशि गोयल निवासी प्रभातनगर सिविल लाइंस, अमर जीत निवासी नेहरूनगर और सेक्टर-6 शास्त्रीनगर निवासी जगप्रीत कौर, विनोद अरोड़ा, संदीप सिंह, मनदीप सिंह, हरेंद्र चौहान, राकेश मदान, रजत अरोड़ा, शकुंतला देवी, संगीता जैन, संगीता वाधवा, पूनम निवासी, प्रतीक वाधवा, अलका अरोड़ा व अन्य अज्ञात।