फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liquor sale Meerut: दो साल में 19 अरब की शराब गटक गए सुरा प्रेमी, देसी से लेकर अंग्रेजी तक बिकी बंपर बोतलें

Fri, 17 Oct 2025 10:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शराब की खपत तेजी से बढ़ी है। दो साल में जिले में 19 अरब रुपये की शराब बिकी, जिसमें देसी, अंग्रेजी और बीयर शामिल हैं। केवल आठ माह में ही सरकार को करीब साढ़े पांच अरब रुपये का राजस्व मिला।

 

विज्ञापन
मॉकटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में शराब के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो साल में सुराप्रेमियों ने 1900 करोड़ रुपये की शराब गटक ली। इस अवधि में देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर तीनों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी को आबकारी विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 1.63 करोड़ बोतल शराब बिकी। इसी दौरान बीयर की दो करोड़ केन और देसी शराब की 1.81 करोड़ बोतलें बिकीं। 2024-2025 में यह आंकड़ा और बढ़ गया। इस दौरान देसी शराब की 1.86 करोड़, अंग्रेजी शराब की 81 लाख और बीयर की 2.17 करोड़ बोतलें बिकीं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

इन दो वर्षों में सरकार को देसी शराब से 860 करोड़, अंग्रेजी शराब से 725 करोड़ और बीयर से 325 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, यानी कुल मिलाकर 19 अरब रुपये की कमाई हुई। आबकारी विभाग ने इस दौरान 11 करोड़ रुपये की अवैध शराब भी जब्त की।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शराब की खपत सबसे अधिक त्योहारों और सहालग के दिनों में होती है। केवल इस साल जनवरी से अगस्त तक ही देसी शराब की 1.12 करोड़, अंग्रेजी शराब की 57 लाख और बीयर की 1.6 करोड़ बोतलें बिकीं, जिससे सरकार को पांच अरब से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: Jaya Kishori Event: मेरठ में आज जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक सत्र, जीवन में सकारात्मक बदलाव पर होगा मंथन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें