फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हारे के सहारे आजा खाटू हमारा...

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर सांइ मंदिर में एकादशी पर कीर्तन, भजन संध्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हजारी की प्याऊ स्थित श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर साई मंदिर में पुत्रदा एकादशी पर भजन संध्या हुई। इसमें श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा त्यागी ने ज्योति प्रज्ज्वलन से किया। गायक नीरज सांवरिया ने हारे के सहारे आजा खाटू हमारा...भजन से बाबा खाटू श्याम का आह्वान किया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके बाद सभी भक्तों ने एक स्वर में श्याम बाबा चरणों में तेरे अरदास लाया हूं..भजन गाकर अपनी अर्जी बाबा के चरणों में रखी। म्यूजिशियन गगन कुमार सहित अन्य ने बाबा के दरबार में शीश झुकाया।
विज्ञापन

युवा भजन गायक ऐश्वर्य वर्मा ने मैं खाटू दरबार आऊंगा, जन्मदिन ही यहीं मनाऊंगा...भजन प्रस्तुत किया। संयोजक अनिल गोयल ने बताया कि पुत्रदा एकादशी का व्रत विशेष रूप से संतान सुख एवं पुत्र प्राप्ति की कामना से रखा जाता है। कार्यक्रम में शोभा त्यागी, अनिल गोयल, रतनलाल पंडित, मुकेश शर्मा, प्रवेश, अखिल गोयल, श्यामा कोहली, अंकित बंसल, दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें