सार
मेरठ के खिर्वा फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आते ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवक और आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर सोमवार सुबह गलत दिशा से दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 21 वर्ष एक युवक बाइक से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। इसी बीच खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर गलत दिशा से दिल्ली की तरफ जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण से मिली राहत, मेरठ में AQI 200 से नीचे, ठंड का असर बढ़ा
आरोपी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सीओ दौराला का कहना है कि युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर पकड़ लिया जाएगा।