फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलोनाइजर का सरकारी नाली पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के खेतों की सिंचाई व्यवस्था हो रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दौराला रोड पर एक कॉलोनाइजर पर सरकारी नाली पर कब्जा कर उसे बंद कर रास्ता बनाने का आरोप लगा है। नाली बंद होने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण सिंचाई कार्य ठप हो गया है। परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने बताया कि दौराला रोड पर एक कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसी क्षेत्र से सरकारी नाली गुजरती थी, जो लंबे समय से खेती की सिंचाई का मुख्य स्रोत रही है। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने इस नाली पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे बंद कर दिया और वहां से रास्ता बना लिया। इससे पानी की निकासी रुक गई। इस कारण किसानों को खेतों की सिंचाई में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत तहसील स्तर पर भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर सरकारी नाली को तुरंत खुलवाने और संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में अंशुल त्यागी, सुभाषचंद सैनी, गौतम कुमार, उर्मिला सैनी सहित कई किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें