मेरठ। जागृति विहार स्थित दीवान पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के खिलाड़ी केशव ने मेरठ का नाम रोशन किया। उसने नोएडा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित नौवीं रॉयल चैलेंज कराटे कप चैंपियनशिप में कुमीते (अंडर-10) वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना दुरेजा ने केशव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महज 9-10 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना गजब का आत्मविश्वास और मेहनत दर्शाता है। केशव पूरे स्कूल के लिए प्रेरणा हैं। डायरेक्टर एचएम राउत ने कहा यह उपलब्धि मेरठ शहर और दीवान परिवार दोनों के लिए गर्व की बात है। संवाद