जानकारी के अनुसार बड़ौत में हिमालय कॉलेज के प्रबन्धक को कॉलेज में ही तीन युवकों ने गोली मार दी। छाती में गोली लगने से प्रबंधक गुलवीर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि शुक्रवार को मल्लापुर निवासी प्रबंधक गुलवीर सिंह कॉलेज में बैठे हुए थे। बीए प्रथम वर्ष का छात्र अपने दो साथियों के साथ उनके कक्ष में पहुंचा, जहां वे काफी देर तक बात करते रहे। इसके बाद प्रबंधक छात्रों के साथ कॉलेज के परिसर की तरफ चल दिया।
कमरे के गेट पर ही हमलावरों ने प्रबंधक के सीने में तमंचा हटाकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। हमले के बाद प्रबंधक वहीं गिर गए, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।