फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर जारी: शीतलहर से बढ़ेगी ठंड, नए साल में इस तारीख तक तक फिर से बिगड़ेगा मौसम    

Sat, 01 Jan 2022 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी ठंड का असर बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं।
विज्ञापन
Meerut Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में काफी बदलाव के साथ नए साल की शुरुआत होगी। सुबह हल्का कोहरा रहेगा तो ठंड भी बढ़ेगी। अगले 24 से 48 घंटे तक शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 से 7 जनवरी तक फिर से मौसम बिगड़ेगा।

विज्ञापन


मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में हवा की गति थोड़ी धीमी रही तो तापमान में भी 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 

यह भी पढ़ें: सुरक्षा चाक चौबंद: मेरठ में डेढ़ घंटा रहेंगे प्रधानमंत्री, गंगनहर में तैनात रहेंगे स्पेशल कमांडो, बोट टीमें करेंगे निगरानी 
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी ठंड का असर बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाने के आसार हैं। दिन में मौसम साफ रहेगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड अधिक होगी। अभी न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

 
5 से 7 जनवरी के बीच बिगड़ेगा मौसम
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी में 5 से 7 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं, शुक्रवार को मेरठ सहित एनसीआर में फिर से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। एक्यूआई फिर से 291 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें