रात से पड़ना शुरु हो रहा कोहरा अगले दिन दोपहर तक रहता है। सोमवार की शाम से शुरु हुआ कोहरा मंगलवार की दोपहर तक रहा, धूप के भी दर्शन नहीं हुए। धूप न निकलने के चलते सर्दी का असर और ज्यादा हो रहा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
पिछले दस साल में 16 जनवरी का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान
2024 12.0
2023 17.1
2022 13.2
2021 16.0
2020 15.4
2021 14.9
2018 15.9
2017 19.5
2016 20.5
2015 18.7
देर से शुरु हुई ठंड ने रुलाया, जनजीवन प्रभावित
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डाॅ. आरएस सेंगर का कहना है कि सर्दी का सितम इस बार देर से शुरु हुआ है। 25 दिसंबर के बाद शुरु हुई कड़ाके की ठंड का दौर अभी थमा नहीं है। इस समय सर्दी ने दिन और रात में रुला दिया है। सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है, जिसका असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। बढ़ती ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
यूपी में सर्दी व कोहरा
- फोटो : Amar Ujala
प्रदूषण में आयी गिरावट, 213 दर्ज किया एक्यूआई
पिछले पांच दिन से 250 से ऊपर चल रहा मेरठ का एक्यूआई मंगलवार को गिर गया है। गिरता हुआ एक्यूआई 213 दर्ज किया गया है। जबकि शहर में जयभमीनगर 189, गंगानगर 236, पल्लवपुरम 213, दिल्ली रोड 220, बेगमपुल 210 दर्ज किया गया है। हवा के चलने से एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर पच्छिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अगले 5 दिन 20 जनवरी तक पच्छिमी उत्तर प्रदेश के लागभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व वर्तमान शीतलहर का दौर जारी रहने के आसार है। रात्रि का तापमान 4 से 6 व दिन का तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। कुछ जगह पर कोहरा भी दिखेगा। आलू, गेहूं व अन्य खड़ी फसल में हल्की सिचाई कर उचित नमी बनाए रखें। -डॉ. यूपी शाही मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि