फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर सीएमओ ने किया रवाना

विज्ञापन
बिजनौर सीएमओ कार्यालय से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्वास्थ्य विभाग के अ
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के बोक्सा जनजाति वाले गांवों में सुलभ इलाज पहुंचाने के लिए दो मोबाइल मेडिकल यूनिट मिली हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने हरी झंडी दिखाकर दोनों मोबाइल मेडिकल यूनिट को ब्लॉक के लिए रवाना किया। सीएमओ ने कहा कि यह चलता फिरता छोटा अस्पताल है। जिसमें इलाज और जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत दो मोबाइल मेडिकल यूनिट आवंटित की गई हैं। नजीबाबाद के दो, कोतवाली के पांच एवं अफजलगढ़ ब्लॉक के एक गांव में बोक्सा जनजाति निवास करती है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने बताया कि क्रिया हेल्थ केयर कंपनी, लखनऊ की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान की गई है।
एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट में चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ तैनात है। जो अपने निर्धारित प्लान के अनुसार गांव में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पीआर नायर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आरपी विश्वकर्मा, मोहम्मद शमीम आदि मौजूद रहे।

बिजनौर सीएमओ कार्यालय से मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते स्वास्थ्य विभाग के अ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें