फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नीलाम होंगी जिले में शत्रु संपत्ति

Fri, 12 Jan 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बंटवारे के समय देश छोड़कर पाकिस्तान जाने वालों की संपत्ति अब नीलाम की जाएगी। सबसे पहले नगीना में खेती की एक शत्रु संपत्ति को नीलाम करने की तैयारी हो रही है। इसका सर्वे कराया जा चुका है। शत्रु संपत्ति अंगरक्षक विभाग मुंबई ऑनलाइन बोली लगाकर इसे नीलाम करेगा।
विज्ञापन

बंटवारे के समय जिले से भी काफी लोग पाकिस्तान चले गए थे। उनके जाने के बाद यहां छूट गई उनकी संपत्ति को शत्रु संपत्ति माना गया। जिले में कुल 125 शत्रु संपत्ति चिन्हित की गईं थीं। इनमें से 40 से ज्यादा आवासीय और जोत की जमीन पर अवैध कब्जे भी हैं। प्रशासन इन कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाने की तैयारी भी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर शत्रु संपत्ति अंग रक्षक विभाग मुंबई अब इन संपत्ति को नीलाम करने की तैयारी कर रहा है।
पहले चरण में नगीना की एक खेती की जमीन को चिन्हित किया गया है। इसका सर्वे प्रशासन पूरा करा चुका है और रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी है। जल्द ही शत्रु संपत्ति अंग रक्षक विभाग मुंबई की ओर से इसकी ऑनलाइन नीलामी कराई जानी है।
विज्ञापन


- जहां अवैध कब्जे हैं, हटाए जाएंगे : एडीएम
एडीएम एफआर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिलेभर में शत्रु संपत्ति चिन्हित की गई है। जिले में कुल 125 शत्रु संपत्ति हैं। इनमें सबसे ज्यादा 62 नजीबाबाद और चांदपुर में 38 संपत्ति है। जहां अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटवाया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट शत्रु संपत्ति अंगरक्षक विभाग को भेज दी गई है। नगीना में एक खेती की जमीन है, इसे नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें