प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हुकुम सिंह यूपी के लोगों की सेवा में हमेशा आगे रहे और उन्होंने किसानों के लिए बहुत काम किया। सोमवार को हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि के बाद उनके सम्मान में लोकसभा भी स्थगित रह सकती है।
कल्याण सिंह व मायावती की सरकारों में वह मंत्री भी रहे थे। वर्तमान में सांसद बनने के बाद लोकसभा स्पीकर की संसदीय समिति में सदस्य के साथ ही भारत सरकार के जल बोर्ड समिति के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावाग्रेटर नोएडा में गुर्जर शोध संस्कृति संस्थान को बनवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मालूम हो कि पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हुकुम सिंह ने कैराना से हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा भी उठाया था, जिस पर लंबी बहस चली थी। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/