फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक विकास की नई जमीन: बिजौली में बॉल इंडिया प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी ने वर्चुअल किया शुभारंभ

Wed, 25 Nov 2026 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक गलियारे में बॉल इंडिया कंपनी के प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल किया। कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया शिलान्याास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे में बुधवार को बॉल इंडिया कंपनी के प्लांट का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ किया। मौके पर औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ में स्थापित हो रहा औद्योगिक गलियारा उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उजैद से पूछताछ में खुलासा: पहले दोस्ती और मदद का भरोसा, फिर विचारधारा बदलवाता, हैंडलर के निशाने पर ऐसे युवा

Trending Videos

बिजौली में औद्योगिक निवेश की शुरुआत
बॉल इंडिया कंपनी के प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेरठ के सांसद अरुण गोविल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी अश्वनी त्यागी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारे में कंपनी के प्लांट का शिलान्यास क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में अहम कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम बॉल - देश में पहचान बनाएगा मेरठ का औद्योगिक गलियारा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल संबोधन में कहा कि मेरठ में स्थापित किया जा रहा औद्योगिक गलियारा पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में अपनी पहचान बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है और प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों और मौजूदा सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में पांच साल के दौरान जितने उद्योग स्थापित होते थे, उतने उद्योग अब उनकी सरकार एक साल में स्थापित कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये उद्योग उत्तर प्रदेश की पहचान बनेंगे।
विज्ञापन

उद्योगों से यूपी की पहचान बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक निवेश और उद्योगों की स्थापना को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थापित हो रहे उद्योग उत्तर प्रदेश की पहचान बनेंगे। बिजौली में बॉल इंडिया के प्लांट का शिलान्यास इसी औद्योगिक विस्तार की कड़ी के रूप में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें