मेरठ में सीएम योगी की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसों पर जताई चिंता
सीएम योगी ने कहा कि मेरठ मंडल में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जो चिंताजनक है। अफसरों को इस पर गंभीरता से काम करने की हिदायत दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि टैक्सी और बस स्टैंड सड़कों पर नहीं होने चाहिए। वेंडिंग जोन और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
सीएम ने युवा उद्यमी योजना और पीएम सूर्य घर योजना को तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता में है। साथ ही मेडिकल कॉलेज निर्माण, जल जीवन मिशन और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों की भी मॉनिटरिंग को कहा गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: राज्य मंत्री दिनेश खटीक का हालचाल जानने पहुंचे सीएम योगी, सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि प्रवास
मेरठ में सीएम योगी की समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
टेक्नोलॉजी और जवाबदेही पर जोर
सीएम ने निर्देश दिए कि तकनीक का बेहतर उपयोग कर कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। सभी अधिकारी आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें। जनता की सुनवाई हर हाल में हो।
सम्मानित विभूतियों के नाम भेजें
सीएम योगी ने कहा कि कला, साहित्य, विज्ञान और खेल जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे जाएं।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर मेरठ हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा, पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन, सीडीओ नूपुर गोयल समेत सभी जनपदों के अफसर वर्चुअल और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे।