फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने निशानेबाज शार्दुल विहान, रवि कुमार और पहलवान सचिन राठी को किया सम्मानित 

Tue, 11 Sep 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोच को सम्मानित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एशियाई खेलों में पदक जीतकर देश का नाम बुलंदियों पर पहुंचाने वाले तीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निशानेबाज शार्दुल विहान, रवि कुमार और पहलवान सचिन राठी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। साथ ही दो कोच को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत के जेवी डिग्री कॉलेज के मैदान पर दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 709बी) के चार लेन चौड़ीकरण कार्य का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यासकिया। इस दौरान मेरठ के शूटर रवि कुमार व शार्दूल विहान और  बागपत के पहलवान सचिन राठी को भी सम्मानित किया गया।
 
जनपद के साथ साथ बढ़ाया देश का मान
पिछले दिनों जूनियर एशियाई खेलों में गांगनौली गांव के पहलवान सचिन राठी ने गोल्ड मेडल जीता। योगी ने कहा कि जकार्ता के एशियाई खेलों में शूटर रवि कुमार ने कांस्य एवं शार्दुल ने रजत पदक जीतकर जनपद ही बल्कि देश का मान बढ़ाया। मंगलवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इनके अलावा शूटिंग कोच डॉ. राजपाल सिंह और कोच विवेक मलिक को भी सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि तीनों खिलाड़ियों और दोनों कोच को लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। तीनों खिलाड़ियों को सरकार नौकरी देगी और आर्थिक तौर पर उनकी मदद भी की जाएगी।   

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें