कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
मुख्यमंत्री का यह इशारा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पहले भी विवादों में रहे संगीत सोम
गौरतलब है कि कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान भी संगीत सोम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सिक्योरिटी रोके जाने को लेकर पुलिस पर नाराजगी जताई थी और कथित तौर पर एक सीओ को धमकी देने का आरोप उन पर लगा था।
यह भी पढ़ें: CM Visit Meerut: प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विवि का लोगो, ड्रेस व फ्लैग लॉन्च, यह होगा ध्येय वाक्य
सियासी गलियारों में हलचल
अब मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच पर किया गया यह इशारा राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इसे लेकर भाजपा और प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।