फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Meerut Visit: मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, खेल विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, सुरक्षा चाक-चौबंद

Thu, 22 Jan 2026 02:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

CM Yogi to visit Meerut Sports University today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ के सरधना स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय पहुंचे। वह यहां निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से रुबरू हुए।

विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री को दोपहर 1:50 बजे हेलीपैड पर पहुंचना था लेकिन वह पहले सोनीपत एक कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर मेरठ के लिए रवाना हुए। दोपहर ढाई बजे उनके हेलीकॉप्टर ने सलावा में बनाए गए हैलीपेड पर लैंड किया। इसके बाद उनका काफिला खेल विवि के प्रशासनिक भवन की ओर रवाना हुआ। सलावा में सीएम योगी खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।   

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।




संगीत सोम की सुरक्षा टीम को पुलिस ने रोका, पैदल गई टीम
वहीं सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा टीम के साथ पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। इस पर संगीत सोम भड़क गए और सीओ को धमकी तक दे डाली। हालांकि बाद में सुरक्षा टीम पैदल ही आगे बढ़ी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को दिन भर पुलिस और प्रशासनिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने खेल विश्वविद्यालय परिसर, सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Meerut: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही नजरबंद, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप  

खेल विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण
सीएम के कार्यक्रम से पहले बुधवार को कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा और कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सलावा पहुंचे। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को परखा।

खोखों को लेकर डीआईजी की नाराजगी
निरीक्षण के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सलावा चौराहे पर बड़ी संख्या में खुले खोखों को देखकर सरधना थाना पुलिस पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि इतनी संख्या में खोखे कैसे खुल गए। पुलिस की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया। इससे पहले कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत भी इस संबंध में पत्र लिख चुके थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें